आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई के तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटककर नया कीर्तिमान रच दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की ओर से ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। इसको साथ ही जुनैद ने एसोसिएट देशों के चुनिंदा गेंदबाज़ों की खास लिस्ट में भी जगह बना ली।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में यूएई के तेज़ गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी ने इतिहास रच दिया। शुक्रवार (13 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट झटके और टी20 वर्ल्ड कप में यूएई के लिए फाइफर लेने वाले वाले पहले गेंदबाज़ बने।
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड कार्तिक मेयप्पन के नाम था, जिन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। वहीं जुनैद की इस फाइफर के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश से पांच विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि नीदरलैंड के अहसान मलिक ने 2014 में हासिल की थी।