Muhammad Arfan Hit Wicket Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 28वें मुकाबले में यूएई के बॉलिंग ऑलराउंडर मुहम्मद अरफान (Muhammad Arfan) अफगानिस्तान के सामने सिर्फ 2 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हुए। गौरतलब है कि उन्होंने विकेट पर बैट मारकर अपना विकेट राशिद खान (Rashid Khan) को गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना यूएई की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर खुद कैप्टन राशिद खान करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मुहम्मद अरफान ने रचनात्मकता दिखाते हुए रिवर्स स्विप शॉट खेलने की कोशिश की।
गौर करने वाली बात ये है कि यहां राशिद ने स्टंप को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया था जिस पर मुहम्मद अरफान बॉल को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर सके और आखिर में हिट होकर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने अपना विकेट राशिद खान को गिफ्ट किया जो कि उनके टी20 करियर का 700वां विकेट है। ICC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।