T20 World Cup 2026: मिल गई मंजूरी, यूएई की टीम में मुहम्मद जोहैब की जगह लेंगे हैदर शाह (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हैदर शाह यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) टीम में मुहम्मद जोहैब की जगह लेंगे। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने बुधवार को इसकी मंजूरी दी है।
आईसीसी ने बयान में कहा, "16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैदर को जोहैब के मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर इश्यूज की वजह से टीम से हटाए जाने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में मौजूद यूएई की टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने 10 फरवरी को कीवी टीम के विरुद्ध 10 विकेट से करारी हार का सामना किया था।