Finn Allen ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का World Record, T20 में सबसे तेज बनाए 5000 रन (Image Source: AFP)
Fastest To 5000 Runs In T20 Cricket: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने मंगलवार (10 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। एलन ने 50 गेंदों में नाबाद 84 रन, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए।
एलन गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 5000 टी-20 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 2854 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2898 गेंदों में 5000 टी-20 रन पूरे किए थे।