Uae vs sco: Cricket News & Match Updates
बेरिंगटन के शतक और शरीफ की शानदार गेंदबाजी की मदद से स्कॉटलैंड ने यूएई को 111 रन से दी मात
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 12वें मैच में स्कॉटलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात को रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के शतक और सफयान शरीफ (Safyaan Sharif) की शानदार गेंदबाजी की मदद से 111 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। बुलावायो एथलेटिक क्लब, बुलावायो के मैदान पर खेले गए इस मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 282 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रिची बेरिंगटन ने बनाये। उन्होंने 136 गेंद में 127 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में बेरिंगटन ने 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं मार्क वॉट ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा माइकल लीस्क ने 46 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। यूएई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जुनैद सिद्दीकी ने चटकाए। वहीं 2 विकेट अली नसीर ने लिए। इसके अलावा एक-एक विकेट जहूर खान और कार्तिक मयप्पन ने चटकाया। Read More...
Related Cricket News for Uae vs sco - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago