Umpires dig: Cricket News & Match Updates
'शतक मिस किया 100 रन से और रिएक्शन 99 वाला', मोहम्मद रिज़वान के गोल्डन डक पर अंपायर ने ली चुटकी
Umpire Mocks Mohammad Rizwan: ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिज़वान का एक पल कैमरे में कैद हो गया। मैच के दौरान आउट होने के बाद उनके रिएक्शन पर मशहूर ICC अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने तंज कस दिया। अंपायर की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का गर्म मुद्दा बन गई।
ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में मंगलवार(12 अगस्त) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान का दिन बेहद खराब रहा। वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ जायडेन सील्स ने उन्हें पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। गुड लेंथ पर बाहर जाती गेंद अचानक अंदर आई और ऑफ-स्टंप उखाड़ गई। रिज़वान ने सोचा था गेंद कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी और निकल जाएगी, लेकिन नतीजा रहा गोल्डन डक। Read More...
Related Cricket News for Umpires dig - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40