Uttarakhand brand ambassador: Cricket News & Match Updates
Advertisement
ऋषभ पंत को मिला बड़ा सम्मान, उत्तराखंड सरकार ने बनाया 'राज्य ब्रांड एंबेसडर'
भारतीय टीम के उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीते कुछ समय में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संयास लेने के बाद से ही ऋषभ पंत भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। इस साल की शुरूआत में कंगारूओ की जमीन पर ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम पहली बार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।
इसके बाद ऋषभ ने आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। अब ऋषभ को अपनी मेहनत का फल मिल रहा है और उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड का 'राज्य ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त करते हुए सम्मानित किया है। Read More...