Vijay hazare trophy match: Cricket News & Match Updates
आईपीएल 2026 से पहले युवराज की देखरेख में ऋषभ पंत ने की जमकर ट्रेनिंग
जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज से पहले बैटिंग के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। पंत पिछले एक साल में चोटों से काफी परेशान रहे हैं। इसके साथ ही वह भारतीय टीम से भी लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त 2024 को खेला था। वहीं, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पंत ने अपना आखिरी मुकाबला 28 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
पंत वीडियो में युवराज सिंह की देखरेख में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं और उनके बल्ले से एक के बाद दमदार शॉट निकल रहे हैं। युवराज वीडियो में पंत की बल्लेबाजी को अंपायर की पोजीशन पर खड़े होकर देख रहे हैं और उन्हें सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। आईएएनएस को पता चला है कि युवराज के अंडर पंत ने जो सेशन किया, उनमें मॉडर्न व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल्स और टेम्परामेंट दोनों पर फोकस किया गया। Read More...