Bengaluru: Delhi vs Gujarat - Vijay Hazare Trophy Match (Image Source: IANS)
Vijay Hazare Trophy Match: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बताया है कि बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में साइड स्ट्रेन से उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।
पंत को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपनी दाहिनी तरफ साइड स्ट्रेन हो गया था। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की एक गेंद उनकी कमर के ऊपर लगी थी।
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग के दौरान कहा, "मेरी फिटनेस दिन-प्रति-दिन बेहतर हो रही है। मैं बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा।"