Advertisement
Viral speech moment: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: सुनील गावस्कर ने जीते करोड़ों दिल, पत्नी का फ़ोन उठाने के लिए रोका अपना भाषण
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपने एक वीडियो के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक इवेंट में भाषण देते समय उन्हें एक फोन आता है और वो फोन किसी और का नहीं बल्कि उनकी पत्नी का होता है। वो इस फोन के चलते भाषण बीच में ही रोक देते हैं और अपनी पत्नी का फ़ोन कॉल उठाते हैं।
अपने इस जेस्चर के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल जीत लिए हैं। ये घटना मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई एयरपोर्ट ने किया था। सुनील गावस्कर 'गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़' पहल के जश्न में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। गौरतलब है कि इस पहल के तहत लगभग 850 ज़रूरतमंद बच्चों की जान बचाने वाली मुफ़्त हार्ट सर्जरी की गई है। Read More...
Sunil Gavaskar Wife Phone Call Viral Speech Moment Mumbai Rotary Club Gift Of Life Cricket Legend News Gavaskar Viral Video Mumbai Event
Related Cricket News for Viral speech moment - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement