भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपने एक वीडियो के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक इवेंट में भाषण देते समय उन्हें एक फोन आता है और वो फोन किसी और का नहीं बल्कि उनकी पत्नी का होता है। वो इस फोन के चलते भाषण बीच में ही रोक देते हैं और अपनी पत्नी का फ़ोन कॉल उठाते हैं।
अपने इस जेस्चर के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल जीत लिए हैं। ये घटना मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई एयरपोर्ट ने किया था। सुनील गावस्कर 'गिफ़्ट ऑफ़ लाइफ़' पहल के जश्न में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। गौरतलब है कि इस पहल के तहत लगभग 850 ज़रूरतमंद बच्चों की जान बचाने वाली मुफ़्त हार्ट सर्जरी की गई है।
कार्यक्रम में गावस्कर ने ठीक हो चुके बच्चों और उनके माता-पिता के साथ काफ़ी समय बिताया। उन्होंने बच्चों को अपने आप में हीरो बताया और उनके परिवारों के साथ समय बिताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। हालांकि, कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जैसे ही गावस्कर का फ़ोन बजा। उन्होंने अपना भाषण रोका और मंच पर ही कॉल उठा लिया। इसके बाद उन्होंने जो सफ़ाई दी, उसे सुनकर लोग हंस पड़े।