Advertisement
Viral wicket video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: दिग्वेश राठी ने लिया संजू सैमसन से बदला, 4,6 देने के बाद किया क्लीन बोल्ड
आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में एक बार फिर से संजू सैमसन एक बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन दिग्वेश राठी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में सीएसके की टीम 204 रनों का पीछा कर रही थी और संजू ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 45 रन जोड़ भी दिए।
संजू जिस ओवर में आउट हुए उस ओवर में वो पहले ही दिग्वेश राठी के खिलाफ चौका और छक्का लगा चुके थे लेकिन वो एक और छक्का लगाने के चक्कर में पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। संजू ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के चलते 28 रन बनाए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Digvesh Rathi Sanju Samson Chennai Super Kings Lucknow Super Giants Viral Wicket Video Josh Inglis Jamie Overton
Related Cricket News for Viral wicket video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement