Virat kohli anushka sharma: Cricket News & Match Updates
लंदन में भगवान की भक्ति में लीन हुए कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कीर्तन में हुए शामिल, देखें Video
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार अर्धशतकीय (76) पारी खेलते हुए भारत को टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वो मुंबई में हुई विक्ट्री परेड में शामिल हुए थे। कोहली इसके बाद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लंदन चले गए। कोहली अब वहां किसी कीर्तन में अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ शामिल हुए। अब इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए इस्कॉन मंदिर जाते हैं। अनुष्का ने सादा सफेद सूट पहना था, जबकि विराट ने आरामदायक टी-शर्ट और बेज पैंट के साथ कैजुअल लुक अपनाया था। मरीन ड्राइव के पास भारतीय टीम की विक्ट्री परेड और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के बाद कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। Read More...