Virat kohli latest
VIDEO: RCB की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर नजर आया कपल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 जीतने के बाद एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को वृंदावन में देखा गया जहां वो आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। विराट और अनुष्का को इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलते हुए देखा जा चुका है और ये बात किसी से नहीं छिपी है कि ये कपल गुरू जी का पक्का भक्त है।
सबसे पहले इस कपल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें आगरा एयरपोर्ट पर देखा गया जहां से ये पता चल गया कि ये दोनों वृंदावन प्रेमानंद महाराज से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद उनके आश्रम में मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं। विराट और अनुष्का को वायरल वीडियो में नंगे पैर देखा जा सकता है।
Related Cricket News on Virat kohli latest
-
'विराट कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट से बाहर लाओ', नवजोत सिद्धू ने बताई भगवान से अपनी एक इच्छा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर करके विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago