Virat kohli raj kumar sharma: Cricket News & Match Updates
WATCH: 'वो वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है', विराट के बचपन के कोच ने दिया कोहली को लेकर बड़ा बयान
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। उनकी पारी ने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली के प्रदर्शन से ना सिर्फ उनके फैंस खुश हुए बल्कि उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी गदगद हो उठे और उनके बारे में बात करते हुए, राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया कि विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
स्टार बल्लेबाज की तारीफ करते हुए उनके कोच ने कहा, “वो शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और दिल्ली की जीत पक्की की। उन्होंने लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट खेला, लेकिन फिर भी असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। वो भारतीय टीम में सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” Read More...