Advertisement
Virat no look six: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: विराट कोहली ने कॉर्बिन बॉश को मारा 'नो लुक सिक्स', खुशी से झूम उठे फैंस
विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (106) के शतक की मदद से 270 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (116*) के नाबाद शतक और रोहित-विराट के अर्द्धशतकों की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने आउट होने से पहले 75 रन बनाए जबकि विराट ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 45 गेंदों में 65 रन बनाए। इस दौरान विराट के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले और इन 3 छक्कों में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। विराट कोहली के बल्ले से निकला ये नो लुक सिक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Read More...
Related Cricket News for Virat no look six - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement