Wa cricket
बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच के जरीए अर्जित किए गए 77 लाख डॉलर से भी अधिक की राशि !
9 फरवरी। आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के मकसद से धन जुटाने के लिए आयोजित बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच से आयोजकों ने 77 लाख डॉलर से भी अधिक की राशि जुटाई है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच से एकत्रित धन को अब आस्ट्रेलियाई रेड क्रॉस आपदा एवं राहत बचाव फंड को दान किया जाएगा ताकि आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
रविवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए इस चैरिटी मैच में पोंटिंग एकादश ने ब्रायन लारा (रिटायर्ड आउट 30) और कप्तान रिकी पोंटिंग (रिटायर्ड आउट 26) के बाद ब्रेट ली (11-2) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गिलक्रिस्ट एकादश को एक रन से हरा दिया।
10 ओवर के इस मैच में गिलक्रिस्ट एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पोटिंग एकादश ने पांच विकेट खोकर 104 रन बनाए। पोंटिंग ने 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए जबकि लारा ने 11 गेंदों की तूफानी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
जवाब में गिलक्रिस्ट एकादश 10 ओवरों में छह विकेट पर 103 रन ही बना सकी। इसमें कप्तान और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के 17, शेन वॉटसन के 30 और एंड्रयू सायमंड्स के 29 रन शामिल हैं।
Related Cricket News on Wa cricket
-
IND vs NZ: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के बाद न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर, ICC…
9 फरवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: पांचवी बार चैंपियन बनने के लिए आज बांग्लादेश से होगी भारत की टक्कर,देखें टीम
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 8 फरवरी| मौजूदा विजेता भारत को रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना है। प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अपने पांचवें खिताब पर ...
-
IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को झटका, ये गेंदबाज हुआ…
9 फरवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज विल समरविले इस हफ्ते होने वाली टखने की ...
-
Women's cricket: भारतीय महिला ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, महिला बल्लेबाजों का कमाल !
8 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के अपने चौथे मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। भारत की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह ...
-
भारतीय फील्डरों से नाखुश हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, कही ये बात !
7 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने माना है कि अभी टीम फील्डिंग के तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। श्रीधर के मुताबकि हाल के महीनों में भारतीय टीम ...
-
महिला क्रिकेट में भारतीय महिला टीम को मिली हार, इंग्लैंड महिला टीम चार विकेट से जीती !
मेलबर्न, 7 फरवरी | इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में जारी त्रिकोणीय टी2- सीरीज में शुक्रवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी ...
-
VIDEO अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार पहुंचने पर बांग्लादेश खिलाड़ियों ने डांस कर मनाया…
7 फरवरी। बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश पहली बार फाइनल में , भारत से होगी टक्कर
पोचटेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 6 फरवरी| बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड ...
-
शोएब अख्तर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी ये…
लाहौर, 6 फरवरी | पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और उनके जैसे पूर्व खिलाड़ियों से मदद लेने की जरूरत है। ...
-
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की हुई घोषणा,2 साल बाद लौटा ये खिलाड़ी
काबुल, 6 फरवरी | अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले शापूर जादरान को टीम में वापस बुलाया है। जादरान ने अपना अंतिम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय जून 2018 ...
-
IND vs NZ: वो 3 गलतियां जिनकी वजह से टीम इंडिया को पहले वनडे में मिली न्यूजीलैंड से…
6 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 4 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते न्यूजीलैंड के सामने 348 रनो ...
-
बंगाल क्रिकेट संघ के सबसे युवा अध्यक्ष बने अविषेक डालमिया
कोलकाता, 6 फरवरी | अविषेक डालमिया को बुधवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, जबकि स्नेहाशीष गांगुली भी निर्विरोध सचिव पद पर आसीन हुए हैं। इसी के साथ 38 साल ...
-
पहले वनडे में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार, फिर आईसीसी ने लगाया इस कारण जुर्माना !
5 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को हार मिली औऱ साथ ही टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए आइसीसी ने जुर्माना ने 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। गौरतलब ...
-
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड कोच के छुट्टी पर जाने को लेकर हो रही है आलोचना…
5 फरवरी। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड भारत के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान छुट्टी पर जाने को लेकर घिर गए हैं। उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। भारत ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55