Wanindu hasaranga injured: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup के बीच Sri Lanka टीम के लिए बुरी खबर, Wanindu Hasaranga पूरे टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में श्रीलंका क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को ओमान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले श्रीलंकन टीम (Sri Lanka Cricket Team) से जुड़ी एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोटिल होने के कारण अब बचे हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
हैमस्ट्रिंग इंजरी का बने शिकार: 28 साल के वानिन्दु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के जीत के सबसे बड़े हीरो में से एक थे। इस मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे। हालांकि इसी बीच वो पूरे मैच के दौरान काफी दर्द में दिखे और उन्होंने तकलीफ में ही गेंदबाज़ी की। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है जिसके कारण ही अब वो पूरे टू्र्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Wanindu hasaranga injured - Tesst
SL vs NZ ODI: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए Wanindu Hasaranga
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 5 days ago