Warwickshire signing: Cricket News & Match Updates
मानव सुथार की लगी लॉटरी, AFG के खिलाफ हीरो बनने के बाद मिला काउंटी कॉन्ट्रैक्ट
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर मानव सुथार के लिए एक और खुशखबरी आई है। मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने के बाद उन्होंने इंग्लिश काउंटी क्लब वार्विकशायर के साथ करार कर लिया है। सुथार मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन के अगले दो राउंड के लिए क्लब के साथ खेलने को तैयार हैं।
ये युवा खिलाड़ी यॉर्कशायर के खिलाफ़ होने वाले अगले मैच में खेलेगा, जो 12 से 15 जून तक होगा। इसके बाद वो समरसेट के खिलाफ़ भी एक मैच खेलेंगे, जो टॉनटन में खेला जाएगा। अपने पहले काउंटी करार पर सुथार ने कहा, "मैं अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए वार्विकशायर से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। टीम ने सीज़न की शुरुआत बहुत अच्छी की है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें खिताब जीतने की कोशिश में मदद कर पाऊंगा।" Read More...
Related Cricket News for Warwickshire signing - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago