Washington sundar: Cricket News & Match Updates
रवींद्र जडेजा के आते ही इन 3 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है प्लेइंग XI से छुट्टी
टीम इंडिया के हरफमनौला खिलाड़ी लंबे रवींद्र जडेजा लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। चोटिल होने के चलते जडेजा टी20 वर्ल्ड कप 2022 भी नहीं खेल पाए थे। जडेजा अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से काम कर रहे हैं और इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि जल्द से जल्द ना केवल टेस्ट क्रिकेट में बल्कि वनडे और टी20 क्रिकेट में भी जडेजा टीम में वापसी करेंगे। जडेजा की टीम में वापसी के बाद इन 3 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो सकती है।
अक्षर पटेल: बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा के चोटिल हो जाने के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में शामिल किया गया था। अक्षर पटेल जडेजा की गैरमौजूदगी में लगातार नंबर 7 या 6 पर बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षर पटेल ने 39 टी20 मैच में 148.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 36 विकेट भी हैं। Read More...