Wasim jaffer: Cricket News & Match Updates
वसीम जाफर ने T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI, मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों को किया शामिल
आईपीएल 2022 के बाद भारतीय टीम को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जिन पर सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि सभी देशों की निगाहें होंगी। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी सबसे बेहतर प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना बेहद ही जरूरी है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने उन खिलाड़ियों के नाम का चुनाव किया है, जिन्हें वह इन बड़े टूर्नामेंट में भारत की तरह से खेलता देखना चाहते हैं। वसीम जाफर ने अपनी टीम में मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।
इस आईपीएल सीज़न मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है और वह पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे मौजूद है। लेकिन सितारों से सज़ी एमआई की टीम से वसीम जाफर ने तीन बड़े नामों को भारतीय प्लेइंग का हिस्सा बनाया है। उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप की टीम में शामिल किया है। Read More...