Wasim jaffer: Cricket News & Match Updates
हनुमा पर मंडराए संकट के बादल, ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में छीन सकता है जगह
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट 7 विकेट से जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा, ऐसे में अब टीम में कुछ बदलाव होने की संभावनाएं हैं। इस मुद्दे पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी अपनी राय रखी है। वसीम जाफर का मानना है कि हनुमा विहारी की भारतीय टीम से जल्द ही छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह रणजी ट्रॉफी में जलवे बिखरने वाले सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है।
पांचवें टेस्ट में हनुमा विहारी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन इस भूमिका में हनुमा बिल्कुल ही फ्लॉप नज़र आए। विहारी ने भारतीय टीम की पहली इनिंग में 53 गेंदों पर 20 रन बनाए, वहीं दूसरी इनिंग में विहारी के बल्ले से 44 गेंदों में महज़ 11 रन ही निकले। यही वज़ह है वसीम जाफर ने सरफराज खान को हनुमा विहारी की जगह टीम में मौका दिए जाने की बात कही है। Read More...