Advertisement
West indies record: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Jason Holder ने विकेटों का शतक पूरा कर रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरिबियन खिलाड़ी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने गेंद से बड़ा कारनामा कर दिखाया। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही होल्डर इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले कैरिबियन गेंदबाज बन गए।
शनिवार, 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में जेसन होल्डर ने अपने करियर का सुनहरा पल दर्ज कर लिया। दूसरी पारी के 14वें ओवर में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंग्टन को आउट करते ही होल्डर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बन गए हैं। Read More...
Related Cricket News for West indies record - Tesst
WATCH: 5 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को किया चलता! Romario Shepherd ने T20 World Cup में हैट्रिक चटकाकर रचा इतिहास
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मुकाबले की तस्वीर ही बदल दी। स्कॉटलैंड के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार विकेट झटकते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया। शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले वेस्टइंडीज गेंदबाज़ बने। उनकी घातक गेंदबाज़ी ने मैच को वेस्टइंडीज के पक्ष में पूरी तरह मोड़ दिया।
By Ankit Rana • 5 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement