When canada
Global T20 Canada: कॉलिन मुनरो ने तूफानी पारी में 12 गेंदों में ठोके 60 रन, टोरंटो नेशनल्स ने वैंकूवर नाइट्स को दी मात
ग्लोबल टी20 कनाडा 2023 के दूसरे मैच में टोरंटो नेशनल्स ने कॉलिन मुनरो के अर्धशतक की मदद से वैंकूवर नाइट्स को 9 रन से हरा दिया। वैंकूवर नाइट्स की तरफ से कप्तान रासी वैन डेर डुसेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। CAA सेंटर, ब्रैम्पटन, ओंटारियो में खेले गए इस मैच में वैंकूवर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण ओवरों की सख्या घटाकर 15 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी।
टोरंटो नेशनल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 151 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के बल्ले से निकले। उन्होंने 45 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 60 रन 12 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। उनके अलावा शाहिद अफरीदी ने 12 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 23 रन का योगदान दिया। उनके अलावा निकोलस किर्टन ने 21 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये।
Related Cricket News on When canada
-
ग्लोबल टी20 कनाडा: ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने सीज़न के शुरुआती मैच में डीएलएस मेथड के जरिए मिसिसॉगा पैंथर्स को…
Brampton Wolves vs Mississauga Panthers: ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने यहां टीडी क्रिकेट एरेना में ग्लोबल टी20 कनाडा के रोमांचक शुरुआती मैच में शानदार शुरुआत करते हुए मिसिसॉगा पैंथर्स को 44 रनों से हरा दिया। खराब मौसम ...
-
बॉल से भी तेज भागे क्रिस गेल, कूदे-गिरे फिर भी हो गई गलती; देखें VIDEO
क्रिस गेल से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिस गेल ग्लोबल टी20 कनाडा 2023 लीग में मिसिसागा पेंथर्स टीम का हिस्सा हैं। ...
-
Global T20 Canada: लोगन वैन बीक ने गेंद से बरपाया कहर, ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने मिसिसागा पैंथर्स को 52…
लोगन वैन बीक (Logan van Beek) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ब्रैम्पटन वॉल्व्स ( Brampton Wolves) ने गुरुवार (20 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा (Global T20 Canada 2023) 2023 के पहले मैच ...
-
अमेरिका, यूएई ने 2023 विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया
अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नामीबिया में छह टीमों के विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ में शीर्ष दो स्थान पर रहकर इस वर्ष जिम्बाब्वे में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर ...
-
VIDEO : दोनों ही टीमें मनाने लगी जीत का जश्न, देखिए टी-20 मैच में हुए हाईवोल्टेज ड्रामा
पिछले कुछ सालों में कई नेल-बाइटिंग मैच देखने को मिले हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला है जो शायद आपने इससे पहले कभी ना देखा हो।ये मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला ...
-
ग्लोबल T-20 लीग का दूसरा सीजन जल्द ही होगा शुरू, जानिए कब होगा आगाज
टोरंटो, 30 अप्रैल | ग्लोबल टी-20 क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन 25 जुलाई से शुरू होगी।क्रिकेट कनाडा के सहयोग से होने वाली इस लीग का पहला मैच मौजूदा चैंपियन वैंकूवर नाइट्स का टोरंटो नेशनल्स के ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51