Who is shreyanka patil
3rd T20I: भारत ने सायका और श्रेयंका के दम पर 5 विकेट से जीता मैच, इंग्लैंड वूमेंस ने 2-1 से सीरीज जीती
सायका इशाक (Saika Ishaque) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की शानदार गेंदबाजी की मदद से इंडियन वूमेंस ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। वहीं इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस तीसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड वूमेंस की टीम 20 ओवरों में 126 के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(42)* रन कप्तान हीदर नाइट के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। एमी जोन्स ने 25 (21) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। नाइट और जोन्स ने 41 (36) रन की साझेदारी की। शार्लोट डीन 15 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रही। नाइट और डीन ने 50 (32) रन की साझेदारी की। सायका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने इंडियन वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। अमनजोत कौर और रेणुका सिंह 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।
Related Cricket News on Who is shreyanka patil
-
हम काफी अच्छी वापसी करेंगे : श्रेयंका पाटिल
Caribbean Premier League: मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस) ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के लिए 2023 एक सफल वर्ष साबित हुआ, जो महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल), महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) और उभरते महिला एशिया कप में ...
-
श्रेयंका पाटिल ने CPL में डाली जादुई गेंद, Out होकर कैरेबियाई खिलाड़ी हुई हैरान; देखें VIDEO
21 वर्षीय श्रेयंका कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेजन वारियर्स टीम का हिस्सा हैं। वह CPL 2023 में शानदार गेंदबाजी कर रही हैं। ...
-
Cricket: ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनेंगी
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग: ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट ड्राफ्ट में गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स द्वारा चुने जाने के बाद महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भाग लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए पूरी ...
-
RCB की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास, CPL में खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी
महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए खेलने वाली श्रेयंका पाटिल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। श्रेयंका महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने वाली ...
-
3 खिलाड़ी जिन्हें WPL के बाद मिल सकती है इंडियन जर्सी, एक जीत सकती है पर्पल कैप
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो WPL के बाद भारतीय टीम में शामिल हो सकती हैं। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago