Wimbledon 2021
Advertisement
'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है', विंबलडन में भी बजा धोनी का डंका
By
Shubham Sharma
July 07, 2022 • 15:02 PM View: 1081
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। धोनी अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने से पहले लंदन में विंबलडन देखने पहुंचे। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
धोनी दर्शकों के बीच विंबलडन का मज़ा ले रहे थे लेकिन इसी बीच कैमरामैन ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, विंबलडन ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से माही की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान विंबलडन ने जो कैप्शन दिया वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
TAGS
Wimbledon 2021 MS Dhoni
Advertisement
Related Cricket News on Wimbledon 2021
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement