Advertisement
Advertisement
Advertisement

'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है', विंबलडन में भी बजा धोनी का डंका

धोनी अपने 41वें जन्मदिन से पहले विंबलडन में सानिया मिर्जा का मैच देखने पहुंचे इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।

Advertisement
Cricket Image for 'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है', विंबलडन में भी बजा धोनी का डंका
Cricket Image for 'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है', विंबलडन में भी बजा धोनी का डंका (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Jul 07, 2022 • 03:02 PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। धोनी अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने से पहले लंदन में विंबलडन देखने पहुंचे। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। 

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
July 07, 2022 • 03:02 PM

धोनी दर्शकों के बीच विंबलडन का मज़ा ले रहे थे लेकिन इसी बीच कैमरामैन ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, विंबलडन ने खुद अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से माही की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान विंबलडन ने जो कैप्शन दिया वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Trending

विंबलडन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन 'हिंग्लिश' में लिखा, 'नडाल मार रहा है, माही देख रहा है! जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी। आशा है कि कल विंबलडन में आपका जन्मदिन से पहले का जश्न शानदार रहा होगा।' इसके अलावा विंबलडन ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माही की तस्वीर शेयर की जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फिलहाल धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया है लेकिन वो आईपीएल में अभी भी फैंस का मनोरंजन करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

Advertisement