Womens cricket: Cricket News & Match Updates
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
वेलिंग्टन, 6 फरवरी - न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए सोफी डेविने ने 62 रनों की पारी खेली। अंत में कैटी मार्टिन ने तेजी से रन बटोरते हुए किवी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 159 कुल स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राधा यादव ने 11 के कुल स्कोर पर सुजी बेट्स (7) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। केटलिन गुरी (15) को पूनम यादव ने 47 के कुल योग पर आउट किया।
इसके बाद सोफी और कप्तान एमी सैटर्थवेट (33) ने विकेट पर अपने पैर जमाए और तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। सोफी की पारी का अंत 116 के कुल स्कोर पर अरुं धति रेड्डी ने किया। सोफी ने अपनी आक्रामक पारी में 48 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के साथ दो छक्के भी मारे।
सोफी के जाने के पांच रन बाद एमी दीप्ती शर्मा का शिकार हो गईं।
अंत में कैटी मार्टिन ने 14 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 27 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ फ्रांसिस मैक्के 10 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
भारत के लिए राधा, पूनम, दीप्ती और अरुंधति ने एक-एक विकेट लिए।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Womens cricket - Tesst
महिला क्रिकेट, 1st T20 : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
प्रीव्यू : न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम (महिला क्रिकेट)
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के साथ घर में वनडे, टी-20 सीरीज के मैच मुम्बई, गुवाहाटी में
ICC announces women's ODI and T20I teams of the year
महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी
Women's Cricket: England move to 3rd position after series win over New Zealand
England take on table leaders New Zealand
Women's Cricket: England to play South Africa in first series at home
महिला क्रिकेट : भारत ने थाइलैंड को 66 रनों से हराया
Indian Women Cricket team eye 7th consecutive Asia Cup title
Indian eves aim to square series in second ODI
Kiwis and the Windies aim to go all out as second round of matches kick off
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16