Womens cricket: Cricket News & Match Updates
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से जीती टी-20 सीरीज
कोलंबो, 28 मार्च - इंग्लैड की महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गुरुवार को यहां पी.सारा ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में श्रीलंकाई टीम को 96 रनों से मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की एमी जोन्स (57) और डेनिले वायट (51) ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर एक बड़े स्कोर की नींव रखी।
वायट ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि जोन्स ने छह चौके और दो छक्के जड़े।
सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद, टैमी ब्यूमाउंट (42 नाबाद) और नैटेली स्कीवर (49 नाबाद) ने मेजबान टीम की गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड का कुल योग 204 रनों तक ले गईं।
श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट ओशाडी राणसिंघे ने लिए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। मेजबान टीम ने पहला विकेट दो रन पर ही खो दिया।
इसके बाद, श्रीलंका टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम की केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। हनसिमा करुणारत्ने ने सबसे अधिक 44 रन जड़े।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Womens cricket - Tesst
Indian women fail to win second T20, series against England
2nd T20: India look to snap 5-game losing streak against England
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड जीता, सीरीज 2-1 से भारत के नाम
Komal shines in BP XI loss to England XI in practice game
Preview: India look for consolation win against NZ in final T20 (Women's Cricket)
महिला क्रिकेट : टी-20 क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी भारतीय टीम (प्रीव्यू)
India retain same women's squad for England ODI series
टी-20 सीरीज से बाहर हुई न्यूजीलैंड की बनार्डाइन
पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने महिला भारतीय टीम को 23 रनों से दी मात, आखिरी 8 विकेट केवल 35 रन ही जोड़ सकी
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 160 रनों का लक्ष्य
महिला क्रिकेट, 1st T20 : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
प्रीव्यू : न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम (महिला क्रिकेट)
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के साथ घर में वनडे, टी-20 सीरीज के मैच मुम्बई, गुवाहाटी में
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16