Cricket Image for इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाई ICC 'महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर 2021' में जगह (Image Source: Google)
अनुभवी भारतीय क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी को बृहस्पतिवार को आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर 2021 में चुना गया। भारत की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने 2021 में 62.87 की औसत से 503 रन बनाए। उन्होंने रन ऐसे समय में बनाए जब भारतीय टीम ने संघर्ष किया, जिससे उनका योगदान और भी महत्वपूर्ण हो गया।
Quality galore
— ICC (@ICC) January 20, 2022
The 2021 ICC Women's ODI Team of the Year is here
Details https://t.co/4JBq3JIolO pic.twitter.com/BKzSo0ET6T
अनुभवी बल्लेबाज ने इस साल कोई शतक नहीं बनाया लेकिन कुल छह अर्धशतक बनाए।
दूसरी ओर, झूलन गोस्वामी ने 2021 में कुल 15 विकेट लिए। 39 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज अभी भी अपने फार्म में हैं, वो एक अनुभवी गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखती हैं।