Wpl auction
रेणुका सिंह ठाकुर: प्लास्टिक बैट से खेलने से लेकर 1.5 करोड़ में बिकने तक का सफर
Womens Premier League: मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) पर पैसों की बारिश हुई। रेणुका सिंह को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में RCB ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। महज 27 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश की ये बेटी करोड़पति बन गई है। रेणुका सिंह ठाकुर के क्रिकेटर बनने का सफर संघर्षों से भरा हुआ रहा है। कम उम्र में पिता को खोने के बाद रेणुका ने जीतोड़ मेहनत के दमपर ये मुकाम हासिल किया है।
रेणुका सिंह की मां सुनीता ने हिमाचल सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम कर बेटी का पालन-पोषण किया है। बेटी के ऑक्शन में 1.5 करोड़ की कीमत में बिकने पर मां ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी बेटी ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति जुनून के कारण है।'
Related Cricket News on Wpl auction
-
WPL Auction: देखें Sold खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, कुछ ऐसी नजर आती हैं सभी 5 टीमें
Womens IPL Auction 2023: भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना 3.4 करोड़ में बिकी हैं। इसके अलावा WPL Auction में बिकने के बाद सभी टीमें कुछ इस प्रकार से नजर आती हैं। ...
-
स्मृति मंधाना से शेफाली वर्मा तक, WPL Auction में बिकने वाली मौजूदा भारतीय टीम की फाइनल कीमत
Womens IPL Auction 2023: स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कीमत में बिकी हैं। इसके अलावा WPL Auction में बिकने वाली मौजूदा भारतीय टीम की फाइनल कीमत कुछ इस प्रकार है। ...
-
WPL Auction : ऑक्शन से पहले इस लड़की ने किया पाकिस्तान के खिलाफ धमाका, मिल सकती है करोड़ों…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस मैच में एक भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान से जीत छीन ली। ...
-
WPL: लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम यूपी वॉरियर्स, इस दिग्गज को बनाया गया हेडकोच
नई दिल्ली, 10 फरवरी कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए 757 करोड़ रुपये की विजयी बोली लगाई थी। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि टीम ...