Wrist injury: Cricket News & Match Updates
WI vs SL 2nd Test: क्या पथुम निसांका नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट? श्रीलंका फैंस के लिए सामने आई बुरी खबर
Pathum Nissanka Wrist Injury: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लग सकता है। स्टार ओपनर पथुम निसांका कलाई की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सर्जरी के लिए लंदन पहुंच चुके हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के स्टार ओपनर पथुम निसांका चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। समाचार एजेंसी न्यूजवायर की रिपोर्ट के मुताबिक निसांका अपनी कलाई की चोट का इलाज कराने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं, जहां उनकी सर्जरी भी हुई है। बताया जा रहा है कि वह इस कलाई की समस्या से पिछले कुछ समय से काफी परेशान थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक पथुम निसांका ने अपनी रिकवरी पर पूरा ध्यान देने के लिए 2026 लंका प्रीमियर लीग (LPL) से भी नाम वापस ले लिया है। Read More...
Related Cricket News for Wrist injury - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago