Yash dayal
VIDEO: नो बॉल पर गिरा विकेट, फिर वाइड गेंद पर बल्लेबाज़ हुआ आउट; यश दयाल की आखिरी गेंद पर दिखा लाइव ड्रामा
राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 1 में गुजरात के सामने जीत के लिए 189 रनों का टारगेट रखा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में राजस्थान की पारी के दौरान आखिरी ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला। यश दयाल की आखिरी बॉल पर राजस्थान के दो बल्लेबाज़ रन आउट हुए जिसमें से एक ने नो बॉल पर विकेट गंवाई, वहीं दूसरा बल्लेबाज़ वाइड बॉल पर रन आउट हुआ।
जी हां, यश दयाल के आखिरी ओवर में फैंस को मैदान पर ऐसा ड्रामा देखने को मिला जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है। दरअसल, यश दयाल की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने शॉट लगाकर दो रनों के लिए दौड़ लगाई थी जिसके दौरान वह स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। लेकिन इसके बाद मैदान पर नो बॉल का सायरन गूंजा जिससे यह साफ हो गया कि अब राजस्थान को एक और गेंद मिलेगी जो कि फ्री हिट होगी। इसी बीच जोस बटलर पवेलियन लौटेंगे क्योंकि नियम के अनुसार नो बॉल पर बल्लेबाज़ रन आउट हो सकता है।
Related Cricket News on Yash dayal
-
दिनेश कार्तिक ने चुने IPL 2022 के तीन बेस्ट तेज गेंदबाज, 20 लाख रुपये का खिलाड़ी भी शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अर्शदीप सिंह, मोहसिन खान और यश दयाल को अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में चुना है, जिससे वह आईपीएल 2022 में सबसे अधिक ...
-
क्विंटन डी कॉक ने मारा 'किस्मत का छक्का', फिर गेंदबाज़ ने ऐसे लिया बदला; देखें VIDEO
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक शानदार फॉर्म में नज़र आए हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह महज़ 11 रन ही बना सके। ...
-
VIDEO: नो बॉल पर आउट हुए रसल, फिर की छक्कों की आतिशबाज़ी
Andre russell out on no ball and after that he hit 2 sixes watch video : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आंद्रे रसेल सस्ते में आउट हो गए थे लेकिन नो बॉल ने उन्हें ...
Cricket Special Today
-
- 16 Mar 2026 10:15
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago