Yashasvi jaiswal goa: Cricket News & Match Updates
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया कि आखिर क्यों छोड़ा मुंबई का साथ?
भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीज़न के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई का साथ छोड़ने का फैसला किया है। जायसवाल अब आगामी घरेलू सत्र से ना सिर्फ गोवा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे बल्कि वो टीम की कप्तानी भी करते दिखेंगे। जायसवाल ने अपने इस फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया।
जायसवाल का कहना है कि गोवा ने उन्हें एक महत्वपूर्ण अवसर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। जायसवाल ने आगामी भारतीय घरेलू सत्र के लिए गोवा में शामिल होने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। जायसवाल ने कहा कि मुंबई छोड़ने का फैसला "बहुत कठिन" था और वो अपने करियर में आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए वह एमसीए के "ऋणी" रहेंगे। Read More...
Related Cricket News for Yashasvi jaiswal goa - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago