Yuzvendra chahal record: Cricket News & Match Updates
LSG Vs PBKS: Yuzvendra Chahal के पास इतिहास रचने का मौका, T20 क्रिकेट में कोई भी Indian नहीं कर पाया है ये कारनामा
Yuzvendra Chahal Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) वो रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई भी भारतीय गेंदबाज़ नहीं बना सका।
T20 में 400 विकेट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 342 मैचों में 394 विकेट झटके हैं। यहां से, आज चहल लखनऊ के मैदान पर मेजबान टीम LSG के 6 विकेट चटकाने में सफल होते हैं, तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बताते चलें कि दुनिया के सिर्फ 13 ही खिलाड़ी 400 प्लस टी20 विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं। Read More...