Zimbabwe 170 all out: Cricket News & Match Updates
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने मुल्डर के तिहरे शतक से पहली पारी में 626 रन ठोककर ज़िम्बाब्वे को 170 पर समेट किया फॉलोऑन
SA vs ZIM 2nd Test Day 2 Highlights: बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वियान मुल्डर के ऐतिहासिक तिहरे शतक और डेब्यूटेंट प्रेनेलन सब्रेन की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे पर पूरी तरह से दबदबा बना लिया। मुल्डर ने 367* रन बनाकर लंच पर पारी घोषित की, वहीं सब्रेन ने 4 विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे को 170 रन पर समेट दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने स्टंप्स तक 51/1 रन बनाए और अब भी 405 रन पीछे है।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में सोमवार को साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कई रिकॉर्ड टूटे। वियान मुल्डर ने 367* रन की ऐतिहासिक पारी खेली और साउथ अफ्रीका ने लंच के वक्त 626/5 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। मुल्डर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर से केवल 34 रन दूर रह गए। इसके साथ ही उन्होंने हाशिम अमला का 311 रनों का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट में सबसे बड़ा साउथ अफ्रीकी स्कोर अपने नाम किया। Read More...
Related Cricket News for Zimbabwe 170 all out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago