Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: धोनी ने रचा इतिहास, कपिल देव, गांगुली और गावस्कर जैसे कप्तानों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, 21 सितम्बर )| भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धौनी को खेल की मशहूर पत्रिका विजडन ने बुधवार को देश की सर्वकालिक टेस्ट टीम का कप्तान चुना। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने

Advertisement
धोनी ने रचा इतिहास, कपिल देव, गांगुली और गावस्कर जैसे कप्तीनों को छोड़ा पीछे
धोनी ने रचा इतिहास, कपिल देव, गांगुली और गावस्कर जैसे कप्तीनों को छोड़ा पीछे ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Sep 21, 2016 • 07:54 PM

नई दिल्ली, 21 सितम्बर )| भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धौनी को खेल की मशहूर पत्रिका विजडन ने बुधवार को देश की सर्वकालिक टेस्ट टीम का कप्तान चुना। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के उपलक्ष्य में इस टीम का ऐलान किया गया।  धौनी को टीम का विकेटकीपर भी चुना गया है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
September 21, 2016 • 07:54 PM

ये भी पढ़ें- BREAKING: विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, धोनी टेस्ट टीम में लौटे

इस टीम में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव को भी शामिल किया गया है।  पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और वीरेन्द्र सहवाग को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना गया है। 

Trending

ये भी जानें- कपिल देव के नजर में कोहली नहीं ये खिलाड़ी है सबसे बेहतरीन

राहुल द्रविड, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को मध्यक्रम में जगह दी गई है। द्रविड को नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। तेंदुलकर और लक्ष्मण उनके बाद बल्लेबाजी के लिए चुने गए हैं।

तेज गेंदबाजी में कपिल के अलावा जवागल श्रीनाथ और जहीर खान को जगह मिली है। भारतीय टीम के वर्तमान कोच अनिल कुंबले और बांए हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी को स्पिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद अजहरुद्दीन को 12वां खिलाड़ी चुना गया है।  इससे पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 50,000 हजार क्रिकेट प्रेमियों के वोटों की मदद से भारतीय टीम चुनी थी। उस टीम में विजडन द्वारा चुनी गई टीम से सिर्फ दो खिलाड़ी ही अलग थे। लक्ष्मण की जगह सौरव गांगुली और बेदी की जगह ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को शामिल किया गया था।

टीमें : 

विजडन टेस्ट एकादश : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, बिशन सिंह बेदी। 

मोहम्मद अजहरुद्दीन (12वें खिलाड़ी)

क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान-विकेटकीपर), सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, कपिल देव, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, हरभजन सिंह।

Advertisement

TAGS
Advertisement