T20 World Cup: पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को ओमान ने जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। यह मैच टी20 विश्व कप के कई रिकॉर्ड्स का भी गवाह बना।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिशेल मार्श ने 33 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। मार्श का विश्व कप में यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। बतौर कप्तान टी20 विश्व कप मैचों में लगातार 2 अर्धशतक लगाने वाले मिशेल मार्श चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक (2007 में), रोहित शर्मा (2026 में), और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (2026 में) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में लगातार (सर्वाधिक) तीन अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है। बाबर ने यह उपलब्धि 2021 टी20 विश्व कप में हासिल की थी।