शारजाह/नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.) । आईपीएल में चेन्नई से पिछला मैच हार चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स को कप्तान केविन पीटरसन की कमी बहुत खल रही है। ऐसे में केविन पीटरसन ने संकेत दिए है कि दुबई में होने वाले अगले मैच में उनके खेलने की सम्भावनाऐं है।
 
पीटरसन ने आईपीएल की वेबसाइट से कहा कि “मुझे नहीं पता कि टीम को मेरी कमी खल रही है या नहीं। यह लंबा टूर्नामेंट है। हमने तीन मैच खेले और एक जीता है। जहां तक मेरा सवाल है तो उम्मीद है कि मैं अगले मैच में वापसी करूंगा”।
 
दिल्ली का सामना 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पीटरसन ने कहा कि मैंने कुछ दिन अभ्यास किया, लेकिन टूर्नामेंट से पहले यह आदर्श शुरुआत नहीं कही जायेगी। मैंने लंदन में कुछ सप्ताह अभ्यास किया था, लेकिन फिर मुझे चोट लग गई और मैं तीन सप्ताह से बाहर हूं। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में सीनियर होने के नाते मेरी भूमिका महत्वपूर्ण है। आपका काम खिलाड़ियों की मदद करना भी है। मैंने टीम की कमान दिनेश कार्तिक को सौंप दी है, लेकिन मुझे उसकी मदद भी करनी है।उन्होंने कहा कि हम सभी टीम में सीनियर हैं और हमारा फर्ज एक-दूसरे की मदद करना भी है। युवाओं को हमसे मार्गदर्शन चाहिये और हमें उनकी मदद करनी होगी।
 
 
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार