शारजाह/नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली हार से दुखी राजस्थान रायल्स के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि वह इससे उबरकर आगामी मैचों में अच्छे फिनिशर की भूमिका निभायेंगे। सैमसन ने आईपीएल की वेबसाइट से कहा कि विकेट बल्लेबाजों का मददगार था और 190 रन बनाने के बाद भी मुकाबला बराबरी का था। यह पंजाब का दिन था जब सब कुछ उनके अनुकूल रहा।
Advertisement
उन्होंने कहा किमुझे हमेशा राजस्थान रायल्स के लिये खेलने में मजा आता है और मुझे खुशी है कि मैं टीम को अच्छा स्कोर दे सका लेकिन इतना अच्छा खेलने के बाद भी हारकर दुख होता है। सैमसन ने 52 रन बनाये लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 89 रन की पारी खेलकर पंजाब को 193 रन का लक्ष्य दिला दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील
Advertisement