जोहानिसबर्ग/नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.) । हाशिम अमला को साउथ अफ्रिकी टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। धकड़ बल्लेबाज एबी डिबीलियर्स और कलात्मक बल्लेबाज हाशिम आमला कप्तानी की दौड़ में थे। लेकिन आखिर बाजी आमला के हाथ लगी। बोर्ड ने आखिर में अमला के नाम पर मोहर लगायी।
दक्षिण अफ्रीका की रिकॉर्ड 109 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले स्मिथ ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया था। सीएसए ने डिविलियर्स को टीम का उपकप्तान बनाया है।
कप्तान के तौर पर अमला को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृखंला में अपनी टीम का नेतृत्व करना है।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्
Advertisement
Advertisement