Anukul Roy Replaces Harsh Dubey In India-A Squad: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी में इंडिया-ए की स्क्वाड श्रीलंका के टूर पर जाएगी जहां उन्होंने 9 जून से लेकर 21 जून तक श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए टीम के साथ वनडे ट्राई नेशन सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस टूर के लिए चुनी गई इंडिया-ए की टीम में अचानक से एक बड़ा बदलाव हुआ है।

Advertisement

दरअसल, इंडिया-ए की स्क्वाड में हर्ष दुबे, जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के लिए चुन लिए गए हैं, की जगह अनुकूल रॉय को जगह दे दी गई है। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है।

Advertisement

गौर करें कि हर्ष दुबे और अनुकूल रॉय, दोनों ही एक जैसे खिलाड़ी हैं और एक जैसी ही काबिलियत रखते हैं। हर्ष, जिन्हें भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के लिए मेडन कॉल अप मिला है, वो अब तक 27 फर्स्ट क्लास मैच ( 1026 रन और 133 विकेट), 30 लिस्ट ए मैच (296 रन और 31 विकेट) और 38 टी20 मैच (177 रन और 34 विकेट) खेल चुके हैं।

दूसरी तरफ अनुकूल रॉय जो कि हर्ष दुबे की जगह इंडिया-ए टीम में शामिल हुए हैं, उनके पास 46 फर्स्ट क्लास मैच (1834 रन और 141 विकेट), 61 लिस्ट ए मैच (1279 रन और 59 विकेट) और 83 टी20 मैचों (1003 रन और 64 विकेट) का अनुभव है। बताते चलें कि हर्ष दुबे IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं, वहीं अनुकूल रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंडिया-ए का पूरा स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार