22 मई (रांची) ।  डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बेहतरीन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम पॉइट टेबल में नंबर 5 पर आ गई और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद अभी भी जिंदा है। हैदराबाद ने 2 बॉल बाकी रहते हुए 186 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। डेविड वॉर्नर ने 45 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 90 रन और शिखर धवन ने 49 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। अपनी शानदार पारी के लिए डेविड वॉर्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत काफी अच्छी रही और वॉर्नर और धवन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद क्रीज पर आए नमन ओझा ने 19 रन बनाकर शिखर धवन का साथ दिया लेकिन जीत के करीब पहुंचते-पहुंचते हैदराबाद के तीन खिलाड़ी वापस लौट गए। लेकिन रंग में आए शिखर धवन ने जीत दिलाकर ही दम लिया। चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा, जॉन हेस्टिंग्स औऱ सुरेश रैना ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन का विशाल स्कोर बनाया। चेन्नई की शुरूआत ठीकठाक रही। चेन्नई को पहला झटका फैफ डुप्लेसिस(19) के रूप में 33 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें कर्ण शर्मा ने रन आउट किय।  डुप्लेसिस ब्रैंडन मैकुलम की जगह ओपनिंग करने उतरे थे। ड्वेन स्मिथ ने 28 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली। पिछले मैच में हाफ सेंचुरी बनाने वाले सुरेश रैना कोई कमाल नहीं दिखा पाए और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में डेविड हसी नाबाद 50 और महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 57 रन की पारी की बदौलत चेन्नई ने 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हैदराबाद की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कर्ण शर्मा रहे जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार