मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच को देखने आए दर्शकों में से एक का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। एमसीसी ने एक बयान में कहा, "मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी), जो एमसीजी की ग्राउंड मैनेजर संस्था है, इस बात से वाकिफ है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (27 दिसंबर, 2020) को मैच देखने आया एक दर्शक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

Advertisement

वह शख्स मैच के दिन संक्रमित नहीं था और बाद में वह कोरोनावायरस का शिकार हुआ है। स्वास्थ विभाग ने कहा है कि जो लोग 27 दिसंबर को 12.30 बजे से 3.30 बजे के बीच जोन-5 में बैठे थे वो अपना टेस्ट कराएं और जब तक उनका टेस्ट निगेटिव नहीं आए तब तक वह आइसोलेशन में रहें।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में दर्शकों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

एससीजी में दर्शकों की तादाद को भी 25 प्रतिशत तक सीमित कर दिया है।

चार मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार