खिलाड़ियों के लिए ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध खेल सुविधाएं जल्द शुरू होने के आसार हैं। प्राधिकरण ने इन खेलों के कोच व एकेडमी के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल मांगे हैं। 6 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। 9 जनवरी को तकनीकी बिड खुलेगी। इससे पहले 30 दिसंबर को ऑनलाइन प्री बिड मीटिंग होगी।

Advertisement

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने हाल ही में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। सीईओ ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध खेल सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण ने 10 खेलों के कोच व एकेडमी के लिए आरएफपी निकाल दिए हैं।

Advertisement

एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शूटिंग, जिमनाजियम, बास्केटबॉल वालीबॉल, स्केटिंग व फुटबॉल खेलों के कोच व एकेडमी के लिए आरएफपी निकाल दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर आरएफपी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक कोच व एकेडमी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रपोजल सबमिट करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी है। इसकी तकनीकी बिड 09 जनवरी को खुलेगी। इससे पहले ऑनलाइन प्री बिड मीटिंग 30 दिसंबर को बुलाई गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने हाल ही में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। सीईओ ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध खेल सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण ने 10 खेलों के कोच व एकेडमी के लिए आरएफपी निकाल दिए हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार