26 सितंबर,(CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की 696 दिन बाद कप्तान के तौर पर वापसी को फीका कर दिया। अफगानिस्तान और भारत के बीच मंगलवार को यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा। अफगानिस्तान के 252 रनों के जवाब में भारतीय टीम 252 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल (60) और अंबाती रायडू (57) की सलामी जोड़ी ने मिलकर शानदार शुरूआत दी औऱ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहले विकेट के लिए की गई 100वीं शतकीय साझेदारी है। भारतीय टीम ये मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम है। 
इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 85 बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। 

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए सुपर 4 मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार