बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (BAN vs NZ) के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पहले दिन कुल मिलाकर 15 विकेट गिरे हैं। खास बात ये है कि यहां 15 में से 13 विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने चटकाए। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों पर ऑल आउट हो गई थी जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भी 12.4 ओवर तक 55 रन बनाकर अपने 5 विकेट गंवा चुकी है।

Advertisement

ढाका में स्पिन के सामने बल्लेबाज़ों ने टेके घुटने

Advertisement

ढाका के मैदान पर हमेशा से ही बल्लेबाज़ों को मुश्किलों में देखा गया है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिले। पहले कीवी टीम के लिए सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल की जोड़ी ने मिलकर 8 विकेट चटकाए। वहीं इसके बाद तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने मिलकर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

मैच का हाल

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद मेजबानों के लिए मुशफिकुर रहीम (35) और शहादत हुसैन (31) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मेहदी हसन ने भी मुश्किल से अपनी इनिंग को आगे बढ़ाते हुए 42 गेंदों पर 20 रन जोड़े। लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके जिस वजह से उनकी टीम 66.2 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी लेकिन उनके लिए भी ये आसान नहीं रहा। आलम ये रहा है कि टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए और डेवोन कॉनवे भी 11 रन ही जोड़ सके। केन विलियमसन (13), हैनरी निकोलस (01), और टॉम ब्लंडेल (12) भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और न्यूजीलैंड की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही जोड़ सकी। मिचेल (12) और फिलिप्स (05) की जोड़ी अब खेल दूसरे दिन फिर मैच को आगे बढ़ाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार