राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल (IPL 2026) में इतिहास रच दिया है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी  लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। रविवार (17 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

15 साल के वैभव को इस मैच से पहले एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने यह कारनामा बेहद तेजी से पूरा कर लिया। वैभव ने अपना तीसरा छक्का पारी के पांचवे ओवर में त्रिपुरना विजय की आखिरी गेंद पर जड़ते ही इतिहास रच दिया।

अब वैभव सूर्यवंशी के नाम IPL 2026 में 12 मैचों में 43 छक्के हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने IPL 2024 में 16 मैचों में 42 छक्के लगाए थे।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय खिलाड़ी:

  1. वैभव सूर्यवंशी – 2026 में 43 छक्के
  2. अभिषेक शर्मा – 2024 में 42 छक्के
  3. श्रेयस अय्यर – 2025 में 39 छक्के
  4. विराट कोहली – 2016 में 38 छक्के
  5. विराट कोहली – 2024 में 38 छक्के

गौरतलब है कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए सिर्फ 15 मैचों में 59 छक्के जड़े थे। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या वैभव सूर्यवंशी इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी तोड़ पाएंगे या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वैभव इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मुकाबलों में शानदार शुरुआत दिलाई है। दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में भी उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी शुरुआत की बदौलत राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 75 रन जोड़ दिए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार