आईपीएल 2026 के मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बिना डर के हमला बोला। एक ही ओवर में दो छक्के जड़कर उन्होंने फैंस को चौंका दिया।
मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ अंदाज़ से सभी का ध्यान खींच लिया। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया और वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने आते ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पहले ओवर में जायसवाल ने 22 रन बटोरकर टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई।
इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिक गईं। लेकिन यहां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बिल्कुल भी दबाव नहीं दिखाया। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद भी उनका हमला जारी रहा और चौथी गेंद पर एक और गगनचुंबी छक्का लगाकर बुमराह को चौंका दिया।
VIDEO:
इस निडर बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 2 ओवर में ही 36 रन जोड़ दिए और मैच की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस पर दबाव बना दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 5 छ्क्के और 1 चौके की मदद से सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोके।
टीमें इस मैच के के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुमार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।