5 फीट 5 इंच लंबे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मुकाबले खेले। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे होते हैं उस उम्र में सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे थे वो भी खूंखार गेंदबाजों के सामने बिना हेलमेट पहने। कल्पना करिए कि कैसे कोई 16 साल का लड़का इंटरनेशनल लेवल पर दिग्गज गेंदबाजों के सामने बैटिंग कर सकता है?

Advertisement

इस आर्टिकल में जिक्र है 1990 में हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच का जिसमें सचिन तेंदुलकर और महान कपिल देव को एक साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मैच 6 मार्च 1990 को खेला गया था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। 

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम की कप्तानी कर रहे थे और 16 साल के सचिन तेंदुलकर नंबर 6 पर बैटिंग करने के लिए आए थे वहीं कपिल देव ने नंबर 7 पर बैटिंग की थी। सचिन तेंदुलकर और कपिल देव को एकसाथ खेलता देखना करोड़ों भारतीयों के दिलों को गदगद कर सकता है।

इस मैच से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में मोहम्मद अजहरुद्दीन को रनआउट कराने के बाद सचिन तेंदुलकर के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती है। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन के आउट होने के बाद सचिन और कपिल को एकसाथ मिलकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए भी देखा जा सकता है। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 92.30 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए थे। वहीं कपिल देव ने 38 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ये मुकाबला महज 1 रन से हार गई थी। कपिल देव ने 2 विकेट भी झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कपिल देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार